बालाघाटः Balaghat में कृषि विभाग द्वारा थाना कोतवाली के सामने संचालित Organic Nattural Products Centre किसानों और उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।
महज पांच माह में इस केन्द्र ने जैविक उत्पादों की बिक्री का सफल मॉडल प्रस्तुत किया है। यहां कच्ची घानी के सरसों, तिल, अलसी और मूंगफली तेल, गुड़ तथा कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज उपलब्ध हैं।
महिला स्व-सहायता समूहों (SHGs) द्वारा तैयार हल्दी पाउडर और शहद की भी अच्छी मांग है। केन्द्र पर प्रतिदिन औसतन 8 से 10 हजार रुपये तक की बिक्री हो रही है।
यह पहल किसानों, महिला समूहों और लघु उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ जैविक खेती को भी बढ़ावा दे रही है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!