कटनी: जिले में सरसों उत्पादक किसानों को राहत देते हुए भावांतर भुगतान योजना के तहत खरीदी की तिथि बढ़ाकर अब 16 अप्रैल, 2026 कर दी गई है।
पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होनी थी। उपसंचालक कृषि अरुणिमा सेन आयंगर ने बताया कि जिले में 5 हजार 742 किसानों का पंजीयन किया गया है।
सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। खरीदी मंडी स्तरीय केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में होगी और नीलामी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिलने से उन्हें लाभ होगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्रों पर पहुंचें।
(Source: Input from Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!