MP: शिवपुरी में गेहूं खरीदी प्रारंभ, 45 केन्द्र बनाया गया

 MP: शिवपुरी में गेहूं खरीदी प्रारंभ, 45 केन्द्र बनाया गया

शिवपुरीः जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले में 45 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्र पर पंजीकृत किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है।

इस बार 21 हजार 570 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा स्वयं उपार्जन केन्द्र का भ्रमण कर वहां पर निगरानी के लिए राजस्व अधिकारियों की तैनाती की गई है।

गेहूं खरीदी केन्द्र पर पंजीकृत किसानों द्वारा अपनी एस.एम.एस और स्लॉट बुक होने के बाद गेहूं विक्रय करने के लिए आना शुरू हो गया है। केन्द्र पर आने वाले किसानों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। इसके अलावा खरीदी केन्द्र पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

किसानों को किसी तरह की परेशानी ना इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया।

(Input from PBShabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!