Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution । Ethanol Production । Sugar: सरकार ने घरेलू मांग को पूरा करने हेतु चीनी के पर्याप्त स्टॉक तथा इसकी उपलब्धता का दिया आश्वासन

Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution । Ethanol Production । Sugar: सरकार ने घरेलू मांग को पूरा करने हेतु चीनी के पर्याप्त स्टॉक तथा  इसकी उपलब्धता का दिया आश्वासन

नई दिल्ली । सरकार ने आश्वासन दिया है कि कम अनुमानित उत्पादन के बावजूद घरेलू मांग को पूरा करने के लिए Sugar का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution ने कहा कि वह चीनी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी पर करीबी नजर रख रहा है और पर्याप्त उपलब्धता तथा कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी को Ethanol Production के लिए चीनी के डायवर्जन से जोड़ना सही नहीं है। उसने कहा कि इथेनॉल के लिए डायवर्ट की गई चीनी की हिस्सेदारी 2022-23 में लगभग 12 फीसदी से घटकर 2025-26 में लगभग नौ फीसदी रह गई है।

उसने कहा कि अब देश में उत्पादित इथेनॉल का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा अनाज, विशेष रूप से मक्का, से आता है।

मंत्रालय ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी घरेलू उत्पादन में कमी, त्योहारी मौसम में बढ़ी मांग, मौसम संबंधी फसल क्षति, वैश्विक आपूर्ति में कमी और उद्योग के कुछ वर्गों द्वारा अटकलों तथा जमाखोरी के संयुक्त प्रभाव के कारण हुई है।

(Input from Newson Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!