नई दिल्लीः Ministry of Chemical And Fertilizer ने कहा है कि सरकार की सक्रियता के कारण देश में सभी उर्वरकों की उपलब्धता स्थिर, सुव्यवस्थित तथा आवश्यकता से अधिक है। मंत्रालय के अनुसार, उर्वरकों की कमी के संबंध में हाल के दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
अक्टूबर 2025 से इस वर्ष मार्च तक के रबी मौसम के आंकड़े के अनुसार, यूरिया की उपलब्धता 257.59 लाख मीट्रिक टन थी, जबकि आवश्यकता 196.06 लाख मीट्रिक टन की थी। वहीं, डीएपी की उपलब्धता 75.40 लाख मीट्रिक टन थी, जबकि आवश्यकता 53.43 लाख मीट्रिक टन की थी।
मौजूदा वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक की अवधि में भी यूरिया की उपलब्धता 18.17 लाख मीट्रिक टन की आवश्यकता के मुकाबले 69.33 लाख मीट्रिक टन है, और डीएपी की उपलब्धता 5.90 लाख मीट्रिक टन की आवश्यकता के मुकाबले 22.78 लाख मीट्रिक टन है।
(Input from PBShabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!