Ministry of Agriculture and Farmers Welfare । Kharif Crop: इस महीने गर्मियों की फसलों में तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा की बढ़ोतरी

Ministry of Agriculture and Farmers Welfare । Kharif Crop: इस महीने गर्मियों की फसलों में तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा की बढ़ोतरी

नई दिल्लीः Ministry of Agriculture and Farmers Welfare ने कहा है कि इस महीने की 15 तारीख तक ग्रीष्मकालीन फसलों के अंतर्गत क्षेत्र कवरेज की प्रगति 83 लाख हैक्टर से अधिक दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ग्रीष्मकालीन फसलों के रकबे में तीन लाख हेक्टेयर से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि धान की बुवाई 31 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई, जबकि दलहनों की खेती 24 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक, श्री अन्न और मोटे अनाजों की खेती 16 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में की गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग एक लाख हैक्टर अधिक है।

वहीं, तिलहनों की खेती का रकबा 11 लाख हैक्टर से अधिक दर्ज किया गया है।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!