Ministry of Agriculture and Farmers Welfare: खरीफ फसलों के तहत बोए गए क्षेत्र की प्रगति 967 लाख हैक्टर को पार कर गई

Ministry of Agriculture and Farmers Welfare: खरीफ फसलों के तहत बोए गए क्षेत्र की प्रगति 967 लाख हैक्टर को पार कर गई

नई दिल्ली।  Ministry of Agriculture and Farmers Welfare ने जानकारी दी है कि खरीफ फसलों के अंतर्गत क्षेत्र कवरेज की प्रगति के तहत इस महीने की 7 तारीख तक 967 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में बुवाई दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने बताया कि 344 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में धान की खेती की गई है, जबकि तिलहनों की बुवाई 180 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में हुई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5 लाख हैक्टर से अधिक की वृद्धि है।

मंत्रालय के अनुसार, श्री अन्न सहित मोटे अनाज की खेती 168 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई है। वहीं, 106 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में कपास की बुवाई हुई है।

इसके अतिरिक्त, दलहनी फसलों के अंतर्गत 103 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में बुवाई दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि गन्ने की खेती 58 लाख हैक्टर से अधिक क्षेत्र में हुई है, जबकि जूट और मेस्ता का क्षेत्र 6 लाख हैक्टर से अधिक रहा है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!