सागर: Sagar जिले के देवरी कलां में एक युवा किसान ने पारंपरिक खेती छोड़ Medicinal Farming अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। यहां के देवरी कलां निवासी किसान राहुल लोधी ने ग्रेजुएशन के बाद नौकरी छोड़कर अश्वगंधा की खेती शुरू की।
राहुल ने 10 एकड़ जमीन पर अश्वगंधा की बुवाई की, जिसमें से 5 एकड़ की कटाई पूरी हो चुकी है। उनके अनुसार एक एकड़ में करीब 30 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि उत्पादन 5 से 6 कुंतल तक होता है।
बाजार में अच्छी कीमत मिलने से प्रति एकड़ लगभग डेढ़ लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा संभव है। बेहतर गुणवत्ता के कारण उनकी फसल की मांग नीमच, कोटा सहित कई शहरों की आयुर्वेदिक कंपनियों से आ रही है।
राहुल का मानना है कि कम पानी और कम देखरेख में अधिक मुनाफा देने वाली Medicinal Farming किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।
(Input from PBShabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!