Los Angeles 2028 Olympic Games । Ministry of Youth Affairs and Sports । Qualification and Selection Pathway । SAI: सरकार ने मान्यता प्राप्त खेल संघों को लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के लिए क्वालिफिकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस पब्लिश करने का दिया आदेश

Los Angeles 2028 Olympic Games । Ministry of Youth Affairs and Sports । Qualification and Selection Pathway । SAI: सरकार ने मान्यता प्राप्त खेल संघों को लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के लिए क्वालिफिकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस पब्लिश करने का दिया आदेश

नई दिल्ली । Ministry of Youth Affairs and Sports ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) को निर्देश दिया है कि वे लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन में अपनाए जाने वाले मानदंडों और प्रक्रिया सहित ओलंपिक क्वालीफिकेशन और चयन मार्ग (Qualification and Selection Pathway) को सार्वजनिक करें।

Ministry of Youth Affairs and Sports ने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल, पैरा एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल जैसे बड़े खेल आयोजनों के लिए चयन नीति और मानदंडों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए तथा संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघ की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित खेलों के शुरू होने से कम-से-कम दो वर्ष पहले अपलोड किया जाना चाहिए। चयन नीति और मानदंड राष्ट्रीय खेल महासंघों की सदस्य इकाइयों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के साथ भी साझा किए जाने चाहिए।

Los Angeles 2028 Olympic Games का आयोजन 14 से 30 जुलाई के बीच होगा। Los Angeles 2028 Olympic Games के लिए क्वालीफिकेशन मार्ग संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघों द्वारा जारी किए जा चुके हैं। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों से अनुरोध किया गया है कि वे खिलाड़ियों के चयन में अपनाए जाने वाले मानदंडों और प्रक्रिया सहित ओलंपिक क्वालीफिकेशन और चयन मार्ग को इस महीने की 15 तारीख से पहले प्रकाशित करें।

मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि सभी हितधारकों को इसका लाभ मिल सके।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!