Loknayak Jayaprakash Narayan । PM । Union Home Minister । Defence Minister: पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Loknayak Jayaprakash Narayan । PM । Union Home Minister । Defence Minister: पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी, Union Home Minister अमित शाह तथा Defence Minister राजनाथ सिंह ने रविवार को Loknayak Jayaprakash Narayan की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लोकतंत्र, सामाजिक सशक्तीकरण तथा राष्ट्रीय नवनिर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया।

PM श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनका स्मरण कर रहा हूं। उनका प्रभाव पीढ़ियों से परे था। उन्होंने लोगों को यह विश्वास करने के लिए प्रेरित किया कि सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय नवनिर्माण का एक माध्यम हो सकता है। आपातकाल के दौरान उनकी निर्भीक आवाज भी उल्लेखनीय थी।

उन्होंने कहा कि लोकनायक जेपी सुशासन सुनिश्चित करने और समाज के हाशिये पर मौजूद लोगों तक पहुंचने को लेकर भी अत्यंत समर्पित थे। विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करते हुए हम उनके आदर्शों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Union Home Minister श्री शाह ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में नारायण को एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया, जिनका पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित था।

Union Home Minister श्री शाह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान युवाओं को संगठित करने से लेकर ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने और स्वतंत्रता के बाद सर्वोदय को आगे बढ़ाने तक, नारायण ने जीवनभर देश के लिए काम किया।

Union Home Minister ने कहा कि आपातकाल के दौरान उनके ‘संपूर्ण क्रांति’ के आह्वान ने करोड़ों भारतीयों की आवाज का रूप ले लिया था। उन्होंने कहा कि उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

Defence Minister श्री सिंह ने नारायण के जीवन को लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय हित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

सिंह ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि उनका “संपूर्ण क्रांति” का आह्वान राजनीति में ईमानदारी, शासन में जवाबदेही और समाज में नैतिक नवनिर्माण को बनाए रखने की प्रतिज्ञा का प्रतीक था।

Defence Minister ने कहा कि आपातकाल के उस काले अध्याय के दौरान उन्होंने अदम्य साहस के साथ अधिनायकवाद का विरोध किया।

श्री सिंह ने कहा कि संविधान, नागरिक स्वतंत्रताओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए नारायण के संघर्ष को भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकनायक का जीवन हमें याद दिलाता है कि सत्ता से बड़े सिद्धांत होते हैं और व्यक्तिगत हित से बड़ा राष्ट्रहित होता है।

(Input from DD News)

 

 
 
Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!