नई दिल्ली । Lithuania के विनियस में आयोजित 37th International Biology Olympiad 2026 में भारत ने एक स्वर्ण तथा न रजत पदक जीते हैं।
हरियाणा की भव्य गुणवाल ने स्वर्ण पदक जबकि पश्चिम बंगाल के सौमिल मैती, राजस्थान के निशित कलानी और पंजाब के अनमोल कुमार ने रजत पदक हासिल किए।
यह ओलंपियाड 12 जुलाई को शुरू हुआ था और आज इसका समापन हुआ। परमाणु ऊर्जा विभाग ने बताया है कि इस वर्ष के ओलंपियाड में 78 देशों के 307 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विभाग ने कहा है कि इस ओलंपियाड में कुल 31 स्वर्ण, 61 रजत और 91 कांस्य पदक प्रदान किए गए।
(Input From PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!