ISRO । GAGAN । AAI । SBAS । GPS । DGCA: उपग्रह आधारित नेविगेशन प्रणाली और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली गगन की बड़ी उपलब्धि

ISRO । GAGAN । AAI । SBAS । GPS । DGCA: उपग्रह आधारित नेविगेशन प्रणाली और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली गगन की बड़ी उपलब्धि

भारत ने स्वदेशी उपग्रह आधारित नेविगेशन प्रणाली GAGAN के जरिए विमानन सुरक्षा और सटीक नेविगेशन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

नई दिल्ली । भारत ने स्वदेशी उपग्रह आधारित नेविगेशन प्रणाली GAGAN के जरिए विमानन सुरक्षा और सटीक नेविगेशन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा विकसित GAGAN, GPS संकेतों की सटीकता बढ़ाकर विमानों को सुरक्षित और भरोसेमंद मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है।

यह प्रणाली 2015 से पूरी तरह परिचालन में है और इसके साथ भारत अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल है, जिनके पास अपनी सैटेलाइट-बेस्ड ऑग्मेंटेशन सिस्टम (SBAS) है।

जून 2026 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने GAGAN की मदद से किसी वाणिज्यिक विमान पर भारत का पहला 'सैटेलाइट-बेस्ड लैंडिंग सिस्टम अप्रोच' सफलतापूर्वक पूरा किया।

विमानन के अलावा GAGAN का उपयोग समुद्री परिवहन, रेलवे, राजमार्ग, आपदा प्रबंधन, रक्षा, दूरसंचार और सर्वेक्षण जैसे क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। इसे आत्मनिर्भर भारत और उन्नत स्वदेशी प्रौद्योगिकी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!