Indian Government । Export । MSP । Wheat: भारत सरकार ने किसानों की मदद के लिए 25 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं के निर्यात को दी मंजूरी

Indian Government । Export । MSP । Wheat: भारत सरकार ने किसानों की मदद के लिए 25 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं के निर्यात को दी मंजूरी

नई दिल्लीः Indian Government ने किसानों को समर्थन देने तथा घरेलू बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन Wheat के निर्यात को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय उत्पादन अनुमान, उपलब्ध भंडार एवं मूल्य रुझानों की समीक्षा के बाद लिया गया है।

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि रबी 2026 सीजन में Wheat का रकबा बढ़कर 334 लाख हैक्टर से अधिक हो गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 328 लाख हैक्टर से अधिक था। मंत्रालय ने कहा कि यह वृद्धि किसानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है, जिसे सुनिश्चित MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मजबूत खरीद की व्यवस्था का सहयोग प्राप्त है।

पिछले महीने की 10 तारीख को जारी द्वितीय अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2025-26 फसल वर्ष में Wheat उत्पादन 1202 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो सुरक्षित आपूर्ति स्थिति को दर्शाता है।

इस वर्ष की शुरुआत में सरकार ने जनवरी में 5 लाख मीट्रिक टन Wheat उत्पादों के निर्यात को मंजूरी दी थी। इसके बाद फरवरी में अतिरिक्त 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों और 25 लाख मीट्रिक टन Wheat के निर्यात की अनुमति दी गई थी। नवीनतम निर्णय के साथ अब कुल 50 लाख मीट्रिक टन Wheat और 10 लाख मीट्रिक टन Wheat उत्पादों के निर्यात की अनुमति दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से बाजार में तरलता बढ़ेगी, भंडार प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा और आवक के चरम मौसम में किसानों को मजबूरी में फसल बेचने से राहत मिलेगी। इससे घरेलू कीमतों को स्थिर रखने, किसानों की आय बढ़ाने तथा देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

सरकार ने कहा कि वह किसानों एवं उपभोक्ताओं के हितों में संतुलन बनाए रखने तथा कृषि क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर संतुलित और आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!