नई दिल्लीः Central Government ने 29 केन्द्रीय श्रम कानूनों को तर्कसंगत तथा सरल बनाकर चार व्यापक श्रम संहिताओं में समेकित किया है। इसका उद्देश्य अनुपालन को सरल बनाना, श्रमिकों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना तथा व्यापार में सुगमता को बढ़ावा देना है।
Minister of State for Labour and Employment शोभा करंदलाजे ने कल स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्रीमती करंदलाजे ने तेजी से बदलते वैश्विक परिवर्तनों के बीच सामाजिक न्याय और सम्मानजनक कार्य को बढ़ावा देने में सम्मेलन की सराहना की।
International Labour Conference के दौरान मिस करंदलाजे ने रवांडा की लोक सेवा और श्रम मंत्री क्रिस्टीन नकुलिकियिंका, श्रीलंका के श्रम मंत्री अनिल जयंत फर्नांडो और अंतर्राष्ट्रीय श्रम के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. हौंगबो के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!