Uttarakhand: देहरादून में दालचीनी पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और कार्यशाला

Uttarakhand: देहरादून में दालचीनी पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और कार्यशाला

देहरादून: देहरादून स्थित सेलाकुई के परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में आज से दालचीनी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

संगोष्ठी का विषय “दालचीनी: प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी में नवाचार” रखा गया है। यह आयोजन उत्तराखंड सरकार की “उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36” के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में दालचीनी से जुड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ भाग लेंगे। संगोष्ठी में दालचीनी की खेती, उत्पादन, प्रसंस्करण तथा कटाई उपरांत तकनीकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

(Input from PB Shabd)


 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!