India । Mongolia । External Affair Minister: एस. जयशंकर ने मंगोल रिफाइनरी परियोजना का किया दौरा

India । Mongolia । External Affair Minister: एस. जयशंकर ने मंगोल रिफाइनरी परियोजना का  किया दौरा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Mangolia की विदेश मंत्री बत्तसेत्सेग बातमुंख और उद्योग एवं खनन मंत्री गोंगोर दामदिनन्याम के साथ परियोजना के निर्माण स्थल का दौरा किया।

नई दिल्ली । India और Mangolia की दोस्ती को नई मजबूती देने वाली मंगोल रिफाइनरी परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगोलिया की विदेश मंत्री बत्तसेत्सेग बातमुंख और उद्योग एवं खनन मंत्री गोंगोर दामदिनन्याम के साथ परियोजना के निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़ी विभिन्न टीमों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

जयशंकर ने कहा कि India और Mongolia की मित्रता का यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने परियोजना स्थल पर कार्यरत भारतीय और मंगोलियाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की।

मंगोल रिफाइनरी परियोजना को दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है।

(Input From PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!