India Mobile Congress 2026 । Ministry of Communications । ITU । DoT । COAI: टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट और आईटीयू ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इंडिया का किया आयोजन

India Mobile Congress 2026 । Ministry of Communications । ITU । DoT । COAI: टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट और आईटीयू ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इंडिया का किया आयोजन

नई दिल्ली । Ministry of Communications के अंतर्गत दूरसंचार विभाग (DoT) ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के सहयोग से आज नई दिल्ली में आयोजित India Mobile Congress 2026 में संयुक्त रूप से ‘रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इंडिया 2026-2027’ का आयोजन किया।

13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, नवाचार और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में प्रौद्योगिकी, सहयोग और नवाचार की भावना को प्रमुखता से सामने लाया गया।

इससे पहले, दूरसंचार विभाग ने शिखर सम्मेलन में “बिना सीमाओं के विस्तार: अगले एक अरब डिजिटल कनेक्शनों में निवेश” विषय के तहत मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सार्थक डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार करने और अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश को गति देने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस आयोजन में निवेश जुटाने, सहायक नीतिगत ढांचे को मजबूत करने तथा किफायती, विश्वसनीय, लचीली और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए सरकारों, उद्योग जगत और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच बेहतर सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया।

एशिया का सबसे बड़ा टेक फेस्ट, India Mobile Congress 2026 आज नई दिल्ली में संपन्न होगा। इस महीने की 7 तारीख को शुरू हुए चार दिवसीय शिखर सम्मेलन का संयुक्त आयोजन DoT और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जा रहा है।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!