नई दिल्ली । Union Commerce and Industry Minister पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अपनी यात्रा के दौरान अग्रणी फिनिश प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ कई बैठकें कीं। इन बैठकों का उद्देश्य उन्नत विनिर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकियों, नवाचार, सतत अवसंरचना और अनुसंधान के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना था।
ये बैठकें India-Finland बिजनेस फोरम के बाद आयोजित की गयी और दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती हैं।
नोकिया कॉरपोरेशन के नेतृत्व के साथ हुई बैठक के दौरान श्री गोयल ने अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों, 5जी और 6जी, डिजिटल अवसंरचना, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बातचीत के दौरान भारत के दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र में नोकिया की दीर्घकालिक उपस्थिति को भी रेखांकित किया गया और उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग के अवसरों पर विचार किया गया।
Europe के अग्रणी अनुप्रयुक्त अनुसंधान संस्थानों में से एक वीटीटी टेक्निकल रिसर्च सेंटर में मंत्री ने अनुसंधान, नवाचार, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों, औद्योगिक परिवर्तन, उन्नत सामग्री, डिजिटलीकरण और सतत विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने Technology Transfer तथा भारतीय और फिनिश संस्थानों के बीच अनुसंधान साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों पर भी विचार किया।
श्री गोयल ने कोने कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेतृत्व से भी मुलाकात की। इस दौरान स्मार्ट शहरी अवसंरचना, लिफ्ट और एस्केलेटर प्रौद्योगिकियों, सतत निर्माण समाधान, उन्नत विनिर्माण तथा स्थानीयकरण पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे अवसंरचना क्षेत्र और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के उपायों पर विचार किया।
केम्पी ग्रुप के साथ हुई बैठक में मंत्री ने उन्नत औद्योगिक मशीनरी, वेल्डिंग प्रौद्योगिकियों, विनिर्माण नवाचार और स्वच्छ औद्योगिक समाधानों के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। बातचीत में भारत के विनिर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों में निवेश के अवसरों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग अवसंरचना तथा अन्य उभरती औद्योगिक प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर भी विचार किया गया।
Ministry of Commerce and Industry के अनुसार, इन बैठकों ने भारत की एक विश्वसनीय विनिर्माण और नवाचार साझेदार के रूप में स्थिति को और मजबूत किया तथा फिनलैंड के साथ आर्थिक संबंधों को नई गति प्रदान की।
मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा प्रौद्योगिकी, नवाचार, सतत विनिर्माण, अनुसंधान और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुनर्पुष्टि के साथ संपन्न हुई, जिससे रणनीतिक क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!