Himachal Pradesh । Mandi । Plum: बागवानी क्षेत्र से मंडी के किसानों की आय में हुई बढ़ोतरी  

Himachal Pradesh । Mandi । Plum: बागवानी क्षेत्र से मंडी के किसानों की आय में हुई बढ़ोतरी  

मंडी: Himachal Pradesh के Mandi जिले में बागवानी क्षेत्र से किसानों की आय में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बल्ह तथा सुंदरनगर क्षेत्र के बागवानों द्वारा उगाया गया उच्च गुणवत्ता वाला Plum अब महाराष्ट्र के बाजारों तक पहुंचने लगा है, जिससे किसानों को प्रीमियम दाम मिल रहे हैं।

एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित बृखमणी और खग्राओं क्लस्टर में इस वर्ष Plum का व्यावसायिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू हुआ है। किसानों को 150 रुपये से लेकर 230 रुपये प्रति किलोग्राम तक के आकर्षक दाम मिल रहे हैं। कुछ किसानों ने भुंतर और कुल्लू मंडियों में 220 रुपये से 235 रुपये प्रति किलो तक बिक्री दर्ज की है।

क्लस्टर के किसान संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने 2022 में Plum के बागीचे लगाए थे और इस वर्ष उन्हें लगभग दो लाख रुपये की आय हुई है। पूरे क्लस्टर में लगभग 36 किसान जुड़े हैं और करीब 11.5 हैक्टर क्षेत्र में प्लम की खेती हो रही है।

बागवानी विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, सिंचाई सुविधा और बाजार से जोड़ने में सहायता दी जा रही है। विभाग ने महाराष्ट्र की एक एग्री सप्लाई कंपनी के साथ संपर्क स्थापित कर पहली खेप भी भेजी है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!