Haryana । Sub-Mission on Agricultural Mechanization Yojana: हरियाणा में सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के माध्यम से किसान आधुनिक कृषि यंत्र अपनाकर खेती की लागत कर रहे कम

Haryana । Sub-Mission on Agricultural Mechanization Yojana: हरियाणा में सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के माध्यम से किसान आधुनिक कृषि यंत्र अपनाकर खेती की लागत कर रहे कम

हरियाणा । कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की Sub-Mission on Agricultural Mechanization Yojana के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश में इस योजना के माध्यम से किसान आधुनिक कृषि यंत्र अपनाकर खेती की लागत कम कर रहे हैं और उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं। फतेहाबाद जिले में भी बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

कृषि यंत्र निर्माता जगजीत सिंह ने बताया कि चयनित किसानों के दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया जारी है और 25 जुलाई तक सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

वहीं किसानों ने बताया कि योजना के तहत रोटावेटर और अन्य कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलने से आधुनिक मशीनें खरीदना आसान हुआ है, जिससे खेती अधिक सुविधाजनक एवं किफायती बनी है। किसानों ने इस योजना के लिए केन्द्र तथा हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!