Electronics and Information Technology Global । Semicon India 2026 । Semicon 2.0: अश्विनी वैष्णव ने कहा भारत ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर उभर रहा

Electronics and Information Technology Global । Semicon India 2026 । Semicon 2.0: अश्विनी वैष्णव ने कहा भारत ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर उभर रहा

नई दिल्ली । Electronics and Information Technology अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि भारत Global Semiconductor Industry में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहा है।

दिल्ली में Semicon India 2026  में एक फायरसाइड चैट में भाग लेते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग में बौद्धिक संपदा की सुरक्षा से लेकर वैश्विक कंपनियों को भारत में एंड-टू-एंड उत्पाद डिजाइन करने में सक्षम बनाने तक, विश्वास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाएं भारत की प्रमुख शक्तियों में से एक बन सकती हैं।

श्री वैष्णव ने कहा कि भारत ने दस वर्षों में 85 हजार सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में 70 हजार लोगों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है।

मंत्री ने कहा कि देशभर के छात्र अब चिप डिजाइन कर रहे हैं और उनका टेप-आउट कर रहे हैं। लगभग 400 इंजीनियरिंग कॉलेजों के पास उद्योग-स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन उपकरणों की सुविधा है।

श्री वैष्णव ने कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए 20 वर्षों का स्पष्ट रोडमैप बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह उद्योग दुनिया के सबसे जटिल उद्योगों में से एक है। भारत का दृष्टिकोण सतत और दीर्घकालिक विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 (Semicon 2.0) छह प्रमुख क्षेत्रों पर केन्द्रित है। इनमें चिप डिजाइन, सामग्री, फैब्रिकेशन, असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग अथवा एटीएमपी, अनुसंधान एवं विकास और स्टोरेज शामिल हैं।

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि एक देश की लगभग 30 कंपनियां सेमीकॉन इंडिया में विभिन्न मंडपों में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने भी काफी उत्साह और जिज्ञासा दिखाई है। मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र से एक लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

श्री वैष्णव की उपस्थिति में Semicon India 2026 में कई समझौता ज्ञापनों का भी आदान-प्रदान किया गया और नई साझेदारियों की घोषणा की गई। इन पहलों का उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। श्री वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कार्यक्रम में ओडिशा मंडप का उद्घाटन भी किया।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!