Department of Agriculture । Centre and State Government । Lok mitra Centre । ATMA: कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को एग्री स्टैक में पंजीकरण जरूरी

Department of Agriculture । Centre and State Government । Lok mitra Centre । ATMA: कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को एग्री स्टैक में पंजीकरण जरूरी

Department of Agriculture ने किसानों से की अपील, Lok Mitra Centre या ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क कराएं पंजीकरण

नई  दिल्ली । Centre and State Government की कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसानों को  Agri Stake Scheme में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

Department of Agriculture ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े।

Agri Stake Scheme के तहत किसानों का निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय, Lok Mitra Centre या ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भी इस योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं।

आत्मा (ATMA) परियोजना निदेशक हीरा लाल आजाद ने बताया कि भविष्य में केवल उन्हीं किसानों को कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा, जिनका Agri Stake Scheme में पंजीकरण होगा।

उन्होंने सभी किसानों से जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि Agri Stake Scheme किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से किसानों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

Department of Agriculture का कहना है कि एग्री स्टैक में पंजीकरण करवाने से किसानों को भविष्य में योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। ऐसे में विभाग ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण पूरा करवाएं।एग्री स्टैक योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया निशुल्क है।

किसान कृषि विभाग कार्यालय, Lok Mitra Centre या ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि उन्हें कृषि क्षेत्र से जुड़ी सरकारी सुविधाओं का लाभ लगातार मिलता रहे।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!