नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आज स्वदेश में विकसित हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म (HAPS) का सफल उड़ान परीक्षण किया।
Ministry of Defence ने कहा कि यह परीक्षण भारतीय वायु सेना, सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थिनेस एंड सर्टिफिकेशन, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और अन्य नागरिक प्राधिकरणों के समन्वय से किया गया।
प्रायोगिक उड़ान का विवरण देते हुए मंत्रालय ने बताया कि समुद्र तल से 21 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल करने के बाद, उड़ान ने 30 मिनट से अधिक समय तक 20 किलोमीटर की ऊंचाई बनाए रखी।
सफल उड़ान परीक्षण पर Defence Minister राजनाथ सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह लंबी अवधि तक उड़ान भरने वाले समताप मंडलीय एयरशिप को साकार करने की दिशा में भारत की आत्मनिर्भर भारत यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!