Commerce and Industry Minister । Council for Leather Exports । FTA । AI: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चमड़ा निर्यात परिषद के राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को किया संबोधित

Commerce and Industry Minister । Council for Leather Exports । FTA । AI: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चमड़ा निर्यात परिषद के राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को किया संबोधित

नई दिल्ली । Commerce and Industry Minister पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत का चमड़ा और फुटवियर क्षेत्र, जो प्रतिवर्ष लगभग 4.5 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों का Export करता है, यूनाइटेड किंगडम, ओमान, यूएई और अन्य देशों के साथ भारत के बढ़ते मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के नेटवर्क से लाभान्वित होने जा रहा है।

नई दिल्ली में Council for Leather Exports के राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि चमड़ा और फुटवियर क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख योगदानकर्ता है और उन्होंने उद्योग जगत से इसकी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने के लिए गुणवत्ता, फिनिशिंग, स्थिरता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

उन्होंने हितधारकों से आगामी international exhibition का पूरा लाभ उठाने तथा विदेशों में गोदाम और विपणन नेटवर्क स्थापित करके वैश्विक ब्रांड विकसित करने का आह्वान किया।

Commerce and Industry Minister ने बेहतर उत्पाद डिजाइन के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के साथ सहयोग को भी प्रोत्साहित किया और कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) पारंपरिक भारतीय डिजाइनों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ नए रोजगार अवसर सृजित करने में मदद कर सकती है।

श्री गोयल ने इस दिन को विशेष बताते हुए कहा कि आज शिक्षाविद और राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ऐसे नेता थे, जो अपनी नैतिकता और अडिग सिद्धांतों के लिए जाने जाते थे।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!