भोपाल । मध्य प्रदेश के सीधी में Balaram Krishi Mahotsav-2026 के आलोक में CM डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर उत्कृष्ट किसानों, विद्यार्थियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को हितलाभ का वितरण किया।
सितंबर माह में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत खेती की पद्धतियों से परिचित कराने के उद्देश्य से बलराम कृषि महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया।
शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े और किसानों को संबोधित किया। महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रों और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी गई।
विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियां लगाकर किसानों को नई तकनीकों और शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान किया गया।
विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण सहित विभिन्न हितलाभ वितरित किए गए। जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे किसानों ने कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी ली।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!