Central State Minister । India and Netherland । डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पानी, खेती और तकनीकी सहयोग से भारत-नीदरलैंड के रिश्ते होंगे और मजबूत

Central State Minister । India and Netherland । डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पानी, खेती और तकनीकी सहयोग से भारत-नीदरलैंड के रिश्ते होंगे और मजबूत

नई दिल्लीः India and Netherlands के बीच जल प्रबंधन, कृषि और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में मजबूत सहयोग बढ़ती साझेदारी को नई गति दे रहा है। Central State Minister डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित डच दूतावास में Netherlands के राष्ट्रीय दिवस किंग्स डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए Central State Minister ने कहा कि बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बावजूद India and Netherlands के द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत एवं रणनीतिक साझेदारी में विकसित हो रहा हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंध स्थिर बने हुए हैं और प्रमुख क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रहे है।

उन्होंने कहा, “द्विपक्षीय साझेदारी जल प्रबंधन, कृषि और उच्च प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैली हुई है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत पूरकताओं को दर्शाती है।”

Central State Minister ने आर्थिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि द्विपक्षीय निवेश बढ़ रहे हैं साथ ही दोनों देशों के व्यवसायों व संस्थानों के बीच आपसी विश्वास का उच्च स्तरीय सहयोग को और सुगम बनाया जा रहा है।

उन्होंने Philips कंपनी का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत में कंपनी का उपभोक्ता आधार उसके अपने देश से भी बड़ा है।

उन्होंने कहा, “India and Netherlands के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की सहजता उत्तम दर्जे का है, जिसने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय निवेश सहित आर्थिक सहभागिता को बढ़ावा दिया है।”

जन-से-जन संबंधों पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि नीदरलैंड्स में भारतीय प्रवासी समुदाय भले ही अपेक्षाकृत छोटा है, लेकिन वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समारोह में बोलते हुए Marisa Gerards ने कहा कि दोनों देश जलवायु लचीलापन, सतत कृषि और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसे क्षेत्रों में सहयोग के जरिए मजबूत रणनीतिक साझेदारी की ओर लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी नवाचार, प्रौद्योगिकी और साझा मूल्यों को साथ लेकर वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सहायक है।

Central State Minister ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत-नीदरलैंड्स संबंध पारस्परिक हितों के विभिन्न क्षेत्रों में और विस्तार करेंगे।

(Input from DD news)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!