रायपुरः Central State Agriculture Minister रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि यदि किसानों को खाद की कमी है और इस संबंध में शिकायत मिलती है, तो केन्द्र सरकार इस कमी को दूर करने का हरसंभव प्रयास करेगी।
आज भिलाई प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए Central State Agricultural Minister ने कहा कि टिकाऊ कृषि के लिए प्राकृतिक खेती एक बेहतर विकल्प है। केन्द्र सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
श्री ठाकुर ने कहा कि जिन राज्यों ने अभी तक कृषि रोडमैप तैयार नहीं किया है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाना चाहिए। इससे कृषि क्षेत्र के कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!