Central Minister । ICAR । AI: केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी योजनाओं के तहत लाभ समय पर देने की कि अपील

Central Minister । ICAR । AI: केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी योजनाओं के तहत लाभ समय पर देने की कि अपील

नई दिल्लीः केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुँचना चाहिए। उन्होंने यह बात कल नई दिल्ली में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कही।

Central Minister ने कृषि, ग्रामीण विकास और भूमि संसाधन सहित सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों को शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के निर्देश दिया।

श्री चौहान ने कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालयों में कम से कम 10-10 अधिकारियों की समर्पित टीम गठित करने के निर्देश भी दिए, जो प्रतिदिन शिकायतों, जन-अभ्यावेदनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए पत्रों, नागरिकों की शिकायतों तथा विभिन्न पोर्टलों पर उठाए गए मुद्दों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा पुराने तथा अप्रासंगिक नियमों को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में शासन व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी चर्चा की गई।

Central Minister ने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (AI), डिजिटल प्लेटफॉर्म, डेटा साझाकरण, डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया, निगरानी प्रणाली तथा अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस से पारदर्शिता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है। Central Minister ने यह भी कहा कि अब तक लागू किए गए सुधारों का व्यापक प्रचार-प्रसार “रिफॉर्म उत्सव” की भावना के साथ किया जाना चाहिए।

(Input from News on Air)


 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!