Central Government । MSP । Wheat Purchase । केन्द्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया

Central Government । MSP । Wheat Purchase । केन्द्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया

नई दिल्ली में रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक गेहूं सर्वेक्षण के अवसर पर श्री चोपड़ा ने कहा कि राज्य स्तर पर भी खरीद के नए लक्ष्य निर्धारित किया गया

नई दिल्लीः Central Government ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर Wheat Purchase के लिए मौजूदा मौसम का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन कर दिया है। केन्द्र सरकार के खाद्य सचिव, संजीव चोपड़ा ने कहा कि यह निर्णय उन किसानों की सहायता के लिए उठाया गया है जिनकी फसलों को बेमौसम बारिश से नुकसान पहुंचा है।

कल नई दिल्ली में रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक गेहूं सर्वेक्षण के अवसर पर श्री चोपड़ा ने कहा कि राज्य स्तर पर भी खरीद के नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश से 1 करोड़ टन, उत्तर प्रदेश से 2.5 करोड़ टन, राजस्थान से 23.5 लाख टन और उत्तराखंड से 5 हजार टन Wheat Purchase होने की संभावना है।

श्री चोपड़ा ने कहा कि Wheat Purchase हेतु गुणवत्ता मानकों में ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे 2026-27 में गेहूं के शुरुआती भंडार में लगभग 2.20 करोड़ टन की वृद्धि होगी, जिससे देश में गेहूं की कुल उपलब्धता लगभग 5.65 करोड़ टन होने की संभावना आंकी गई है।

(Input from PBShabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!