Central Government । MSP । Karnataka । Maharashtra: केन्द्र सरकार ने किसानों को ₹4,800 करोड़ से अधिक के एमएसपी समर्थन का किया विस्तार

Central Government । MSP । Karnataka । Maharashtra: केन्द्र सरकार ने किसानों को ₹4,800 करोड़ से अधिक के एमएसपी समर्थन का किया विस्तार

 

नई दिल्लीः Central Government ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें 4,800 करोड़ रुपये से अधिक का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समर्थन प्रदान किया है। श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, ने इस वर्ष रबी फसल सीजन के लिए Karnataka  में एमएसपी पर 9,000 मीट्रिक टन से अधिक सूरजमुखी की खरीद को मंजूरी दी है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इस मंजूरी का कुल MSP मूल्य 69 करोड़ रुपये से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि इस निर्णय से कर्नाटक के सूरजमुखी किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।

Central Government ने Maharashtra में रबी 2025-26 सीजन के लिए चना खरीद की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 8 लाख मीट्रिक टन कर दी है। इस निर्णय का कुल एमएसपी मूल्य 4,800 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही सरकार ने Maharashtra में चना खरीद की अवधि 30 दिनों के लिए बढ़ा दी है, जिससे अब खरीद 29 मई तक जारी रहेगी।

इस विस्तार से उन किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है जो पहले निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी उपज नहीं बेच पाए थे। मंत्रालय ने कहा कि ये कदम कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं, ताकि किसानों को मूल्य की सुनिश्चितता मिल सके और वे बाजार में उतार-चढ़ाव से कम  प्रभावित हों।

Central Government ने यह भी दोहराया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना उसकी प्राथमिकता बनी हुई है। यह निर्णय न केवल Karnataka और Maharashtra के किसानों को सीधे लाभ पहुंचाएगा, बल्कि कृषि क्षेत्र में विश्वास और स्थिरता को भी मजबूत करेगा।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!