Central Government । Border fencing । Punjab । CM: केन्द्र ने पंजाब में बॉर्डर फेंसिंग को जीरो लाइन के पास ले जाने की प्रक्रिया की शुरू

Central Government । Border fencing । Punjab । CM: केन्द्र ने पंजाब में बॉर्डर फेंसिंग को जीरो लाइन के पास ले जाने की प्रक्रिया की शुरू

नई दिल्लीः Central Government ने Punjab में Border fencing को ज़ीरो लाइन के पास ले जाने का प्रोसेस शुरू कर दिया है, ताकि बॉर्डर ज़िलों के किसानों को अपनी जमीन जोतने में होने वाली मुश्किलों को कम किया जा सके।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट तथा फाज़िल्का समेत बॉर्डर ज़िलों के डिप्टी कमिश्नरों को लेटर जारी करके इस प्रस्तावित शिफ्टिंग के बारे में सोशल इम्पैक्ट सर्वे करने के लिए कहा है। प्रशासन लेवल पर SDM जल्द ही इन ज़िलों में यह काम शुरू करेंगे।

आकाशवाणी जालंधर संवाददाता की रिपोर्ट है कि अभी के तरीके के मुताबिक, किसानों को खेती के लिए फेंसिंग के पार सिर्फ़ बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के तय समय पर ही जाने की इजाज़त है, जो पाकिस्तान के साथ पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात है।

कल एक प्रोग्राम के दौरान यह बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फ़ैसले से लाखों एकड़ ज़मीन फेंसिंग वाले एरिया में आ जाएगी, जिससे किसान आजादी से खेती कर सकेंगे।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!