रायसेनः Central Agriculture Minister श्री शिवराज सिंह चौहान ने कल विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र में गेहूं व चना उपार्जन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
श्री चौहान ने इस दौरान स्पष्ट किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है। बंपर उत्पादन को देखते हुए मप्र में Wheat Purchase का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया है, ताकि हर किसान की उपज का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्रों पर पर्याप्त बारदाना, तौल व्यवस्था और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों की हर समस्या का त्वरित समाधान हो साथ ही पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए उनकी मेहनत का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
(Input from PBShabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!