Central Agriculture Minister । MP । ICAR । KVK । Raisen: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से ‘खेत बचाओ अभियान’ का करेंगे शुभारंभ

Central Agriculture Minister । MP । ICAR । KVK । Raisen: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से ‘खेत बचाओ अभियान’ का करेंगे शुभारंभ

रायसेनः Central Agriculture Minister केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के Raisen जिले से “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ करेंगे। एक माह तक चलने वाला यह अभियान 30 जून तक संचालित किया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, मौसम संबंधी चुनौतियों के अनुरूप समय पर कृषि सलाह, पंचायत स्तर पर जनभागीदारी तथा सरकारी योजनाओं के लाभ सीधे गांवों तक पहुँचाना है।

अभियान के शुभारंभ से पूर्व श्री चौहान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से भी इस जनआंदोलन से जुड़ने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्रों (KVKs), ICAR संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों से संवाद कर अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Central Agriculture Minister ने कहा कि अभियान को बहुआयामी स्वरूप दिया जाए ताकि किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुँच सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर कार्यक्रमों की अग्रिम योजना बनाई जाए, स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ तथा अभियान के प्रत्येक चरण में प्रभावी समन्वय रखा जाए। श्री चौहान ने प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता को भी अभियान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए किसानों तक अधिकतम पहुँच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

यह अभियान किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!