Central Agriculture Minister । CM । KVK: केन्द्रीय कृषि मंत्री ने खेत बचाओ अभियान को खेतों, किसानों और गांवों को जोड़ते हुए इसे व्यापक राष्ट्रीय अभियान बनाने का किया आह्वान

Central Agriculture Minister । CM । KVK: केन्द्रीय कृषि मंत्री ने खेत बचाओ अभियान को खेतों, किसानों और गांवों को जोड़ते हुए इसे व्यापक राष्ट्रीय अभियान बनाने का किया आह्वान

नई दिल्लीः Central Agriculture Minister ने नई दिल्ली में खेत बचाओ अभियान की तैयारियों के संबंध में एक उच्च स्‍तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह कहा कि अभियान का मुख्य ध्यान उर्वरकों का संतुलित एवं उचित प्रयोग, मौसम की चुनौतियों के मद्देनजर किसानों को समय पर परामर्श देना, पंचायत स्‍तर पर किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना साथ ही गांवों को सीधे योजनाओं के लाभ पर केन्द्रित करना रहेगा।

श्री चौहान ने अधिकारियों को खेत बचाने, संतुलित लागत और किसानों को समय पर तथा सही निर्देश उपलब्‍ध कराने पर ध्यान केन्द्रित करने का आदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अभियान की मजबूत नींव रखी जाएगी। Central Agriculture Minister ने अधिकारियों को इस अभियान के अंतर्गत कृषि मशीनों का वितरण और पंचायत स्‍तर पर योजनाओं तथा सरकारी कार्यक्रमों के लाभ भी शामिल करने को कहा। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग को न्‍यूनतम करना इस अभियान का मुख्‍य उद्देश्‍य है।

श्री चौहान ने कहा कि यह अभियान केवल विभाग के स्तर पर नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया जाएगा और मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इस तरीके से राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय ऊर्जा इस अभियान से जुड सकेंगे।

खेत बचाओ अभियान देशभर में सोमवार 1 जून से 30 जून, 2026 तक चलाया जाएगा। 

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय ने कहा है कि कृषि विज्ञान केन्द्र इस अभियान के समन्वयक होंगे। मंत्रालय के अनुसार अभियान के लिए एक हजार छह सौ से अधिक टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा, उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग करने वाले एक सौ जिलों के लिए पांच सौ टीमों का गठन किया गया है।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!