Central Agriculture Minister । Bihar केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में लीची में बदबूदार कीड़े के असर से निपटने के लिए एक्सपर्ट पैनल को दिया आदेश

Central Agriculture Minister । Bihar केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में लीची में बदबूदार कीड़े के असर से निपटने के लिए एक्सपर्ट पैनल को दिया आदेश

नई दिल्लीः   Central Agriculture Minister श्री शिवराज सिंह चौहान ने Bihar में लीची स्टिंक बग के कारण फसलों को हुए नुकसान से निपटने के लिए त्वरित और सक्रिय कदम उठाए हैं। श्री चौहान ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने तथा राहत एवं नियंत्रण उपायों संबंधी सिफारिशों सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक विशेष विशेषज्ञ टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिया है।

यह मुद्दा केन्द्रीय उपोष्णकटिबंधीय बागवानी संस्थान में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री के समक्ष उठाया गया था। इसके बाद विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और विशेषज्ञों को शामिल करते हुए विशेषज्ञ टास्क फोर्स का गठन किया गया।

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र के निदेशक को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह टास्क फोर्स किसानों के लिए आवश्यक परामर्श एवं विस्तार गतिविधियों की सिफारिश करने के साथ-साथ राज्य और केंद्र स्तर पर जरूरी हस्तक्षेपों के सुझाव भी देगी।

टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय कृषि मंत्री को सौंपने के निर्देश दिया गया हैं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!