नई दिल्ली । Union Power Minister मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि ऊर्जा आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और मानव विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गुरुग्राम में आयोजित 11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री खट्टर ने कहा कि विकास लक्ष्यों और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने के लिए सस्ती, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य के लिए तैयार बिजली क्षेत्र के निर्माण हेतु अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, स्मार्ट ग्रिड अवसंरचना और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों का तेजी से विस्तार कर रहा है। मंत्री ने कहा कि भारत सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में से एक बनकर उभरा है साथ ही अपने बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए बड़े पैमाने पर सुधार कर रहा है।
श्री खट्टर ने यह भी कहा कि वैश्विक जलवायु चुनौतियों का प्रभाव अक्सर विकासशील देशों पर असंगत रूप से अधिक पड़ता है, जबकि इन चुनौतियों के कारणों में उनका योगदान सीमित होता है
BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक कल तक जारी रहेगी। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता, ऊर्जा की उपलब्धता और समानता तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा केन्द्रित है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!