BRICS । Union Minister for Youth Affairs and Sports । Andhra Pradesh । BRICS Sports Ministers: भारत आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

BRICS । Union Minister for Youth Affairs and Sports । Andhra Pradesh । BRICS Sports Ministers: भारत आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

नई दिल्ली । भारत आज अपनी 2026 की BRICS अध्यक्षता के तहत Andhra Pradesh के विशाखापत्तनम में BRICS खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। Union Minister for Youth Affairs and Sports  डॉ. मनसुख मांडविया के साथ सभी 11 BRICS सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख बैठक में भाग ले रहे है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BRICS खेल मंत्रियों की बैठक का उद्देश्य खेलों के माध्यम से BRICS देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देना है। चर्चाओं में पारंपरिक और स्वदेशी खेलों, खेल प्रौद्योगिकी और खेल विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बैठक में सभी 11 BRICS सदस्य देशों के प्रतिनिधियों द्वारा देश के वक्तव्य, द्विपक्षीय बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक के समापन पर ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा को अपनाए जाने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के तहत, भाग लेने वाले देशों के बीच मित्रता, एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए आज सुबह ब्रिक्स मैत्री साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक कल विशाखापट्टनम में BRICS युवा मंत्रियों के संयुक्त वक्तव्य को अपनाने के साथ संपन्न हुई।

बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करने के उपायों पर चर्चा की गई।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!