BRICS । Central Agriculture Minister । Indore: केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान कहा कि ऐसा कृषि भविष्य गढ़ना है जो सबकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करे

BRICS । Central Agriculture Minister । Indore: केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान कहा कि ऐसा कृषि भविष्य गढ़ना है जो सबकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करे

इंदौरः Indore में आयोजित BRICS कृषि सम्मेलन में आज BRICS देशों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन का दूसरा दिन है। Central Agriculture Minister श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों के साथ पौधा रोपण किया।

कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि कार्य समूह के अंतर्गत भारत खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल कृषि समाधानों तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सुदृढ़, समावेशी एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने से जुड़े विषयों पर सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, सतत कृषि, नवाचार और समावेशी विकास पर सार्थक चर्चा हुई।

भारत का मानना है कि खाद्य सुरक्षा, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और किसान कल्याण एक-दूसरे के पूरक हैं। प्राकृतिक एवं जैविक खेती, प्रौद्योगिकी और समावेशी नीतियों के माध्यम से हम एक जलवायु-अनुकूल, सतत और किसान-केंद्रित कृषि व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

आइए, BRICS देशों के सहयोग से ऐसा कृषि भविष्य गढ़ें जो सबकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करे और किसानों को सशक्त बनाए।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!