Bihar । Farmer Registry: फार्मर रजिस्ट्री अभियान में वैशाली अव्वल, 120.1 फीसद उपलब्धि के साथ बिहार में प्रथम स्थान

Bihar । Farmer Registry: फार्मर रजिस्ट्री अभियान में वैशाली अव्वल, 120.1 फीसद उपलब्धि के साथ बिहार में प्रथम स्थान

वैशाली: एग्री स्टैक योजना के तहत चल रहे Farmer Registry फेज-2 अभियान में वैशाली जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे Bihar में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 120.1 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश एवं सतत अनुश्रवण के तहत जिले में मिशन मोड में अभियान चलाया गया। इसके परिणामस्वरूप अब तक कुल 2,57,733 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरा किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है।

उन्होंने बताया कि इस सफलता में जिलाधिकारी के नियमित मार्गदर्शन, प्रभावी मॉनिटरिंग और प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों की अहम भूमिका रही है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों को जागरूक कर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का एकीकृत और अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्र अनुदान, बीज एवं उर्वरक वितरण, फसल सहायता योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा।

उन्होंने बताया कि Farmer Registry अभियान 30 जून, 2026 तक जारी रहेगा। जिन किसानों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे अपने निकटतम प्रज्ञा केन्द्र, वसुधा केन्द्र, कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी या विशेष शिविरों में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

जिला प्रशासन ने सभी शेष किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी Farmer Registry पूरी करें, ताकि सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!