Bihar । Farmer Registration: दरभंगा में फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान तेज, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Bihar । Farmer Registration: दरभंगा में फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान तेज, जिलाधिकारी  ने दिए निर्देश

दरभंगा में फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान चल रहा है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रत्येक कर्मी को कम-से-कम 20 किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

दरभंगा: किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा Farmer Registration अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दरभंगा जिले में भी व्यापक स्तर पर Farmer Registration महाअभियान संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए Farmer Registration अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से किसानों की पहचान और उनकी कृषि संबंधी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जा सके।

दूरदर्शन से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कर्मी को कम-से-कम 20 किसानों का Farmer Registration आईडी बनवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक भी किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन, जनसंपर्क अभियान और अन्य माध्यमों से किसानों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र किसान Farmer Registration से वंचित न रहे।

उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण जल्द से जल्द कराएं, ताकि कृषि विभाग और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन का मानना है कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन से किसानों को सरकारी सहायता और अनुदान योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से मिल सकेगा।

 (Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!