Bihar । Doordarshan । Aatmanirbhar Dalhan Mission । NCCF । NAFED: सरकार ने आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत बिहार में पहली बार स्ट्रक्चर्ड दलहन खरीद की शुरुआत

Bihar । Doordarshan । Aatmanirbhar Dalhan Mission । NCCF । NAFED: सरकार ने आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत बिहार में पहली बार स्ट्रक्चर्ड दलहन खरीद की शुरुआत

बिहारः सरकार ने पीएम-आशा योजना के तहत खरीद कार्यों का दायरा उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड. (NCCF) तथा भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड. (NAFED) छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

सरकार ने Aatmanirbhar Dalhan Mission के तहत बिहार की पहली संगठित दलहन खरीद पहल भी शुरू की है। एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में NCCF ने बिहार में पहली बार मसूर की संगठित खरीद शुरू की है, जो दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की 22 तारीख तक बिहार में 32,000 मीट्रिक टन मसूर खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 100.4 मीट्रिक टन खरीद पूरी हो चुकी है और 59 किसानों को जोड़ा गया है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में पीएम-आशा योजना के तहत खरीद कार्यों ने गति पकड़ी है। इसमें ई-समयुक्ति पोर्टल के माध्यम से किसानों की डिजिटली भागीदारी सुनिश्चित की गई है। साथ ही जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान और Doordarshan के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि इस महीने की 22 तारीख तक एनसीसीएफ द्वारा 9,032 मीट्रिक टन चना तथा 7.98 मीट्रिक टन मसूर की खरीद दर्ज की गई है। वहीं, NAFED द्वारा 3,850 मीट्रिक टन चना एवं 109 मीट्रिक टन मसूर की खरीद की गई है।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!