नई दिल्ली । भारतीय Women’s Cricket Team ने Asian Games में अपना महाद्वीपीय दबदबा फिर से कायम करते हुए आज जापान के निसिन में फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार Gold Medal अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जो Asian Games के इतिहास में सर्वोच्च स्कोर है। इसमें स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन और ऋचा घोष ने 22 गेंदों पर 48 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ऑल आउट हो गई। यह जारी Asian Games में भारत का पहला Gold Medal और कुल सातवां पदक है।
PM नरेन्द्र मोदी Women’s Cricket Team टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। भारतीय क्रिकेट के लिए इसे शानदार जीत बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस जीत से भारत को खेलों के इस संस्करण का पहला स्वर्ण भी मिला है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह आत्मविश्वास, कौशल और शानदार टीमवर्क से भरा प्रभावशाली प्रदर्शन था। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को हराकर एशियाई खेलों में अपने लिए पदक सुनिश्चित कर लिया है। लक्ष्य सेन शुरुआती गेम हारने और निर्णायक गेम में 14-19 से पिछड़ने के बाद हार की ओर बढ़ रहे थे।
हालांकि, लक्ष्य ने शानदार वापसी करते हुए लगातार सात अंक हासिल किए और विश्व नंबर 7 तथा दो बार के विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कोडाई नाराओका को 11-21, 21-5, 21-19 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले युगल मुकाबले में, इस सत्र में दो खिताब जीत चुके सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पूर्व विश्व चैंपियन होकी ताकुरो और कोबायाशी युगो को 21-18, 24-22 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।
इसके बाद आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर 16 कोकी वातानाबे को 21-10, 21-19 से हराकर मुकाबला और भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया। भारतीय पुरुष टीम पिछले संस्करण की रजत पदक विजेता थी।
वुशु में भारत की रोशिबिना देवी ने भी एशियाई खेलों में पदक सुनिश्चित कर लिया है। उन्होंने महिला 60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में मकाओ की चू मैन सिन को 5-0 से हराया। 2018 और 2022 एशियाई खेलों की पदक विजेता रोशिबिना ने एक और मजबूत प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपना तीसरा महाद्वीपीय पदक सुनिश्चित कर लिया है।
रोशिबिना अब कल फाइनल में जगह बनाने के लिए सेमीफाइनल में मुकाबला करेंगी। वह 2023 Asian Games की रजत पदक विजेता भी हैं, जब उन्होंने सांडा 60 किलोग्राम वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने 2018 जकार्ता खेलों में भी इसी भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
उनके अलावा, भारत के आर्यन भी पदक के लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। आर्यन ने पुरुष 56 किलोग्राम प्री-क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के सफी शहजादा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भारतीय मुक्केबाज जडुमनी सिंह ने आज जापान के निशियो जिम्नेजियम में पुरुष 55 किलोग्राम प्रारंभिक दौर में नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता जडुमनी ने मौजूदा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता थापा पर शानदार मुकाबले में सर्वसम्मत 5-0 से जीत दर्ज की। जडुमनी अब शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के मुक्केबाज कार्लो पालाम से भिड़ेंगे। पालाम 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता हैं।
इससे पहले, ग्लासगो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साक्षी चौधरी ने एशियाई खेल 2026 के प्रारंभिक दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता आइरा विलेगास को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। साक्षी ने फिलीपींस की मुक्केबाज को सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराया। अब गुरुवार को उनका सामना मौजूदा 51 किलोग्राम विश्व चैंपियन अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा।
पुरुष क्रिकेट में भारत ने आज सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में बारिश से प्रभावित पांच-पांच ओवर के एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान जापान को दो रन से हराकर ऐतिहासिक उलटफेर से बाल-बाल बचते हुए जीत दर्ज की। सुपर ओवर में मिली जीत को शामिल करते हुए यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की 200वीं जीत थी।
गीले मैदान के कारण करीब 2.5 घंटे की देरी के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, जापान के स्पिनरों ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाते हुए भारत को पांच ओवर में 4 विकेट पर 32 रन तक सीमित कर दिया। 30 गेंदों पर 33 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान ने भारत को बड़ी चिंता में डाल दिया और अपने क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक करने के बेहद करीब पहुंच गया।
वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लेकर जापान की गति पर अंकुश लगाया, जबकि अक्षर पटेल ने अपने अनुभव और नियंत्रण से रन गति पर लगाम लगाए रखी। मेजबान टीम पांच ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी और अंततः दो रन से लक्ष्य से चूक गई, जिससे भारत को बेहद रोमांचक जीत मिली।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!