आंध्र प्रदेश/नई दिल्लीः Andhra Pradesh के Water Resources Minister, श्री एन. रामानायडू, ने कहा कि राज्य सरकार ने आगामी Kharif Season से पहले नहरों की मरम्मत, गाद निकासी (डिसिल्टिंग) और रखरखाव कार्यों के लिए 397 करोड़ रुपये जारी किया है।
एक बयान में Water Resources Minister ने कहा कि सिंचाई सत्र शुरू होने से पहले इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कृषि भूमि तक पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
श्री रामानायडू ने बताया कि सरकार ने पिछले 20 महीनों में सिंचाई क्षेत्र में संचालन एवं रखरखाव कार्यों के लिए 1,100 करोड़ रुपये आवंटित किया है।
Water Resources Minister ने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने से पहले नहरों की गाद निकासी, खुदाई तथा अवरोधों को हटाने जैसे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लेने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी करें, ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!