नई दिल्लीः केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि गर्मियों की फसलों के तहत एरिया कवरेज में 64 लाख हैक्टर से ज्यादा की प्रगति दर्ज की गई है।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल इसी समय की तुलना में गर्मियों की फसलों में 0.77 लाख हेक्टेयर की उल्लेखनीय वृद्धि आंकी गई है। इसमें कहा गया है कि चावल 30 लाख हैक्टर से ज्यादा एरिया में बोया गया, जबकि दालों की खेती 11 लाख हैक्टर से ज्यादा एरिया में की गई।
मंत्रालय के अनुसार, श्री अन्ना और मोटे अनाज की खेती के तहत 13 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा एरिया कवर किया गया, जो पिछले साल इसी समय की तुलना में लगभग एक लाख हेक्टेयर ज्यादा है। इस बीच, तिलहन की खेती का एरिया 8 लाख हेक्टेयर से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!