Agriculture Minister Shri Shivraj Singh Chohan: कृषि नीति, विज्ञान और फील्ड अनुभव को एक मंच पर लाने की केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक पहल

Agriculture Minister Shri Shivraj Singh Chohan: कृषि नीति, विज्ञान और फील्ड अनुभव को एक मंच पर लाने की केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक पहल

नई दिल्लीः भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा PM Shri Narendra Modi के मार्गदर्शन में और Central Minister Shri Shivraj Singh Chohan की पहल पर पूरे देश में क्षेत्रवार जोनल कॉन्फ्रेंस की व्यापक श्रृंखला शुरू की जा रही है, जिसके तहत अप्रैल–मई 2026 में पश्चिम, उत्तर, पूर्व सहित सभी प्रमुख जोन में उच्चस्तरीय विचार-विमर्श होगा। इन सम्मेलनों में केंद्र और राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान, किसान संगठन, एफपीओ, स्टार्टअप और निजी क्षेत्र एक साथ बैठकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जमीन से जुड़े अनुभवों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तय करेंगे।

कॉन्फ्रेंसों की श्रृंखला : जयपुर से गुवाहाटी तक कॉन्फ्रेंसों की श्रृंखला : जयपुर से गुवाहाटी तक

Central Agriculture Minister Shri Shivraj Singh Chohan ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी क्षेत्र का पहला जोनल सम्मेलन 7 अप्रैल, 2026 को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित संबद्ध राज्यों के कृषि मंत्री और सभी वरिष्ठ कृषि अधिकारी शामिल होंगे।

Agriculture Minister Shri Shivraj Singh ने बताया कि इसके बाद 17 अप्रैल को लखनऊ में उत्तर भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों– दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड के लिए जोनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।
Shri Shivraj Singh के मुताबिक, 24 अप्रैल को भुवनेश्वर में पूर्वी जोन के लिए सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। श्रृंखला की निरंतरता में मई माह के अंत में हैदराबाद और गुवाहाटी में भी जोनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी ताकि दक्षिण और उत्तर पूर्वी क्षेत्र की विशेष चुनौतियों और संभावनाओं पर केंद्रित चर्चा हो सके।

उद्देश्य : योजनाओं की गति, किसानों की समृद्धि

Central Agriculture Minister Shri Shivraj Singh ने कहा कि इन जोनल कॉन्फ्रेंसों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय को और मजबूत करना तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप केंद्रीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, जैसा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प और दिशा-निर्देश भी रहा है। इन बैठकों में आत्मनिर्भर दलहन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, प्राकृतिक खेती मिशन, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन जैसी प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा होगी और बाधाओं की पहचान कर समाधान तय किए जाएंगे। राज्यों के सफल मॉडल, जैसे सिंचाई, उर्वरक वितरण, एग्री स्टैक, बागवानी और मूल्य श्रृंखला प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर अन्य राज्यों में भी लागू करने की रूपरेखा बनेगी।

सभी हितधारकों की भागीदारी और भविष्य की दिशा

Shri Shivraj Singh के अनुसार, इन सम्मेलनों में संबंधित राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, ICAR वैज्ञानिक, KVK विशेषज्ञ, NABARD और बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ साथ प्रगतिशील किसान, FPO, कृषि स्टार्टअप और निजी उद्यमी भी भाग लेंगे ताकि नीति निर्माण में जमीनी अनुभव और बाज़ार की जरूरतें दोनों प्रतिबिंबित हों। उन्होंने बताया कि संवादपरक सत्रों में किसानों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जिससे कार्ययोजना तैयार करते समय उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जा सकेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही बढ़ेगी।

Shri Shivraj Singh ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन जोनल कॉन्फ्रेंसों से कृषि क्षेत्र में नवाचार, निवेश, तकनीकी अपनाने की गति तेज होगी और आने वाले वर्षों में किसानों की आय, उत्पादकता एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का इस बात पर जोर रहा है कि खेती किसानी के विकास की राह फील्ड में जाकर ही मजबूती से आगे बढ़ाई जा सकती हैं, जिसके लिए वे स्वयं भी केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद से ही लगातार राज्यों का दौरा कर किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि से जुड़े अन्य सभी लोगों से सीधा संपर्क-संवाद करते रहे हैं।

(Input from PIB)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!