Agriculture Minister । CM । MP । Bhopal । BRICS। AWG: कृषि मंत्रियों की बैठक जून में, इंदौर बनेगा वैश्विक कृषि कूटनीति का केन्द्र

Agriculture Minister । CM । MP । Bhopal । BRICS। AWG: कृषि मंत्रियों की बैठक जून में, इंदौर बनेगा वैश्विक कृषि कूटनीति का केन्द्र

· इंदौर में 9 से 11 जून तक BRICS कृषि कार्य समूह और 12 व 13 जून को होगी कृषि मंत्रियों की बैठक

· BRICS मंच पर खाद्य सुरक्षा, जलवायु स्मार्ट खेती, कृषि व्यापार और किसान कल्याण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

· BRICS देश कृषि के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण, दुनिया की 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत छोटे किसान और 45 प्रतिशत अनाज उत्पादन इन देशों से जुड़ा है

· मालवा के आतिथ्य और मध्यप्रदेश की कृषि क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन करेगा BRICS सम्मेलन

इंदौर/ नई दिल्लीः केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक कर BRICS कृषि मंत्रियों के इंदौर सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

Agriculture Minister  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इंदौर का यह सम्मेलन MP सहित भारत और पूरी दुनिया के कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। इस बार BRICS सम्मेलन 2026 भारत में हो रहा है और कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 से 11 जून, 2026 तक इंदौर में BRICS कृषि कार्य समूह (AWG) की बैठक होगी, जबकि 12 और 13 जून, 2026 को सदस्य देशों के कृषि मंत्री यहां एकत्रित होकर कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। 

श्री चौहान ने कहा कि BRICS देश कृषि के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत छोटे किसान और करीब 45 प्रतिशत अनाज उत्पादन इन देशों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इंदौर में होने वाली बैठक में वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु स्मार्ट कृषि, कृषि व्यापार को आसान बनाने, किसान कल्याण, आपूर्ति श्रृंखला, अनुसंधान, ज्ञान साझेदारी, डिजिटल कृषि, प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और नवाचार जैसे विषयों पर गंभीर मंथन होगा। 

Agriculture Minister  ने बेहद आत्मीय अंदाज़ में कहा कि इंदौर केवल बैठक स्थल नहीं रहेगा, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा, मालवा की मेहमाननवाज़ी और मध्यप्रदेश की कृषि विविधता का परिचय भी देगा। उन्होंने कहा कि अतिथियों को केवल सम्मेलन कक्षों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इंदौर और आसपास की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा कृषि परंपराओं से भी परिचित कराया जाएगा, ताकि वे भारत की आत्मा को महसूस कर सकें। 

CM डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर को मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के किसानों, कृषि नवाचारों और नई तकनीकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

वर्तमान में BRICS के 11 सदस्य देश हैं- भारत, ब्राज़ील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब। इसके साथ कई साझेदार देश भी जुड़े हुए हैं, इसलिए इंदौर में होने वाली यह बैठक व्यापक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और बहुपक्षीय कृषि सहयोग का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। 

(Input from PIB)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!