कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने BSMA प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर यूरिया व जल-जमाव समस्या पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, किसानों को राहत का आश्वासन दिया
पटना: बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन (BSMA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को Agriculture Minister विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के समक्ष उत्पन्न यूरिया की कमी तथा जल-जमाव की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में राज्य में लगभग 10 चीनी मिलें कार्यरत हैं, जिनसे करीब ढाई लाख किसान जुड़े हुए हैं तथा लगभग 2.60 लाख हैक्टर क्षेत्र में गन्ने की खेती की जा रही है। इस समय फसल के महत्वपूर्ण बढ़वार काल में यूरिया की आवश्यकता अत्यधिक है, लेकिन आपूर्ति प्रभावित होने से फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही कई क्षेत्रों में जल-जमाव की स्थिति के कारण भी गन्ना उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए Agriculture Minister ने कहा कि राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मौके पर ही कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए यूरिया की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
Agriculture Minister ने किसानों से भी अपील की कि वे मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें तथा रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक उर्वरकों को अधिक प्राथमिकता दें। उन्होंने जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लघु जल संसाधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कृषि, लघु जल संसाधन एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक शीघ्र आयोजित करने को कहा।
Agriculture Minister ने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में अन्नदाताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने उनके त्वरित एवं सकारात्मक रुख के लिए आभार व्यक्त किया।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!