ADB । HP SIVA । MonoRail: एशियाई विकास बैंक की टीम ने एचपी शिवा परियोजना का किया मध्यावधि निरीक्षण, पलौहटा में मोनोरेल पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने के कयास

ADB । HP SIVA । MonoRail: एशियाई विकास बैंक की टीम ने एचपी शिवा परियोजना का किया मध्यावधि निरीक्षण, पलौहटा में मोनोरेल पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने के कयास

प्रदेश के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हिमाचल प्रदेश सब-ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर, इरिगेशन एंड वैल्यू एडिशन (एचपी शिवा) परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की एक उच्चस्तरीय टीम इन दिनों मंडी जिले के दौरे पर है।

मंडी (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हिमाचल प्रदेश सब-ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर, इरिगेशन एंड वैल्यू एडिशन (एचपी शिवा) परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की एक उच्चस्तरीय टीम इन दिनों मंडी जिले के दौरे पर है।

प्रोजेक्ट टीम लीडर डेनिस लोपेज के नेतृत्व में इस टीम में ब्रैंडो एंजेल्स, प्राची शर्मा और दिनेश गोदियाल शामिल हैं। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा दो दिवसीय सघन दौरे के दौरान परियोजना के विभिन्न चरणों की समीक्षा की गई। गत दिवस टीम ने विकासखंड गोपालपुर के भांबला क्लस्टर का दौरा किया और वहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त आज विकास खंड सुंदरनगर के खग्राओं व पलौहटा-2 क्लस्टर और विकास खंड बल्ह के तमरोह क्लस्टर का दौरा कर जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान टीम ने क्लस्टरों में तैयार किए गए बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता जांची। इसके साथ ही टीम ने सीएचपीएमए और डब्लूयूए के सदस्यों के साथ विशेष बैठकें कीं। टीम ने इन संस्थाओं की क्लस्टर निर्माण में भूमिका और उनके कामकाज के तरीकों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

टीम ने सीधे तौर पर लाभार्थी बागवानों से बातचीत की और यह जानने का प्रयास किया कि HP SHIVA परियोजना ने उनके जीवन स्तर और आजीविका पर क्या सकारात्मक प्रभाव डाला है। बागवानों से भविष्य की आवश्यकताओं और ADB द्वारा आगे दी जा सकने वाली सहायता पर भी चर्चा की गई, ताकि उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान पलौहटा-2 क्लस्टर में एक महत्वपूर्ण चर्चा की गई। ADB की टीम ने यहां पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर 'MonoRail' स्थापित करने के लिए किसानों की सहमति और सुझाव लिए। यह तकनीक क्लस्टरों में कृषि आदानों और तैयार फसलों की ढुलाई को आसान बनाएगी।

टीम ने इस मोनोरेल प्रोजेक्ट की स्थापना को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया हैl परियोजना के अगले चरण के तहत, टीम ने विकास खंड सुंदरनगर के पीसीडीओ हराबाग का दौरा किया। इस स्थान पर फार्मर एंटरप्राइज इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाना प्रस्तावित हैl ये केंद्र बागवानों को आधुनिक प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

एडीबी टीम ने इस उत्कृष्टता केन्द्र के लिए चयनित स्थल और महत्व को देखते हुए गहरी रुचि दिखाई तथा परियोजना की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। टीम का यह दौरा राज्य में बागवानी क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बागवानी विभाग और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।

(Input from PBShabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!