नई दिल्ली । खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 7th Agrivoltaics World Conference बुधवार से नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कृषि और सौर ऊर्जा उत्पादन के संयुक्त मॉडल को बढ़ावा देने पर बल दिया जाएगा। इस मॉडल को व्यावसायिक रूप से लाभकारी और किसान-केन्द्रित बनाने पर जोर दिया जाएगा।
Ministry of New and Renewable Energy के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने बताया कि तीन दिन के इस सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के लगभग एक हजार पांच सौ प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें करीब चार सौ किसान भी होंगे।
श्री सारंगी ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने तथा एग्रीवोल्टाइक्स के विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा करने का मंच प्रदान करेगा।
सम्मेलन में कृषि उत्पादन के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को जोड़ने के तरीकों पर विचार किया जाएगा, ताकि भारत की खाद्य और ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
श्री सारंगी ने बताया कि Agrivoltaics में एक ही भूमि का उपयोग कृषि कार्यों और सौर ऊर्जा उत्पादन दोनों के लिए किया जाता है। इससे भारत और दुनिया भर में सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!