नई दिल्ली । Double Olympic Medallist मनु भाकर और शॉट-पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर कल जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।
Paris 2024 Olympics में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, महिला 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। तजिंदरपाल सिंह तूर पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में लगातार तीसरा एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे।
20th edition of the Asian Games कल से 4 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 37 खेलों में 500 से अधिक भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। एशियाई खेलों के इस संस्करण में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों और 469 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
जापान तीसरी बार इस महाद्वीपीय बहु-खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में एशियाई खेलों का आयोजन किया था।
भारत ने हांगझोऊ पदक तालिका में 107 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे और अब वह जापान में इस प्रदर्शन को बनाए रखने का लक्ष्य रखेगा।
भारतीय दल में पांच व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता शामिल होंगे, हालांकि टखने की चोट के कारण गत भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा के हटने से उन्हें झटका लगा है। पी.वी. सिंधु बैडमिंटन अभियान की अगुवाई करेंगी, जबकि मीराबाई चानू भारोत्तोलन दल का नेतृत्व करेंगी।
निशानेबाजी में मनु भाकर हिस्सा लेंगी, लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी में प्रतिस्पर्धा करेंगी और अमन सहरावत कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!